कम्पोजिट विद्यालय बनभीषमपुर में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 3, 2026

कम्पोजिट विद्यालय बनभीषमपुर में गांधी-शास्त्री जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न

चन्दौली वनभीषमपुर देश के दो महान सपूतों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, जय जवान-जय किसान के प्रणेता लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय बनभीषमपुर, विकास खण्ड शहाबगंज, जनपद चंदौली में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नारायण सिंह यादव रहे। उन्होंने सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित समस्त बच्चों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों को सत्य, अहिंसा एवं ईमानदारी के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई।

तत्पश्चात उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ग्राम प्रधान द्वारा केक काटकर बच्चों में केक एवं मिठाई का वितरण किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का माहौल रहा।

विद्यालय के शिक्षक,शिक्षा मित्र संघ के मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा से देश को आजादी दिलाई तो शास्त्री जी ने सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को नई दिशा दी। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। हमे कोई भी गलत कार्य नहीं करना चाहिए 

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया।इस गरिमामय अवसर पर प्रमुख रूप से भूपेन्द्र कुमार सिंह (मंडल अध्यक्ष, शिक्षा मित्र मंडल, वाराणसी मंडल), ओम प्रकाश चौहान, अंजनी, चंद्रशेखर सिंह, श्रवण यादव, जनार्दन प्रसाद, पूजा मौर्या, राम भरोसा यादव,सरिता, इंदु, संजीरा, मीना सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी, अभिभावकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अत्यंत ही सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। अंत में सभी बच्चों एवं आगंतुकों को मध्यान्ह भोजन कराकर सम्मान सहित विदा किया गया। ग्रामवासियों ने विद्यालय परिवार के इस सराहनीय आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad