रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी मिर्जामुराद। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सांसद आदर्श ग्राम नागेपुर में ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान ग्राम प्रधान मुकेश पटेल ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास कार्ययोजना तैयार की गई। सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, जल संरक्षण, हरियाली और सामुदायिक सुविधाओं सहित मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने गांव की प्राथमिकता वाले कार्यों को लेकर सुझाव दिए और विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता तथा जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रयास रहा कि कार्ययोजना में ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिले और आदर्श ग्राम नागेपुर को विकास के हर क्षेत्र में बेहतर बनाया जा सके। ग्राम पंचायत ने आश्वस्त किया कि स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार कार्यों को नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में सचिव सुरजीत गुप्ता सहित सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment