चन्दौली चकिया उत्तर प्रदेश किसान सभा द्वारा किसानों और आम जनता के सवाल को लेकर गांधी पार्क में चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन जोरदार नारे लगाकर जिला अधिकारी व उप जिलाधिकारी चकिया से मांग कि गई कि तीन पीढ़ी से अधिक समय से जंगलों में आबाद गरीबों को मालिकाना हक दिया जाए वनाअधिकार कानून का पालन किया जाए, गरीबों को उजाड़ना बंद किया जाए, बिजली विभाग द्वारा आए दिन दलित व कमजोर बस्तियों के काटे जा रहे विद्युत कनेक्शन को बंद कराया जाए और हर हाल में उन्हें बिजली की व्यवस्था दी जाए तथा 300 यूनिट बिजली माफ करके बिजली का निजीकरण बंद किया जाए, सभी बंधी बांधों नहरों की सिल्ट सफाई कर टेल तक पानी पहुंचा जाए और इसमें हो रहे भ्रष्टाचार को बंद कराया जाए, बाढ़ से बर्बाद फसल का ₹30000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए और गिरे हुए मकानों के स्वामियों को पक्का आवास दिया जाए, गांव सभा की बंजर भूमि पर लंबे समय से आवाद लोगों को मालिकाना हक दिया जाए तथा बुलडोजर चलाना बंद किया जाए, छीतमपुर न्याय पंचायत मूसाखांड में टावर लगाकर डिजिटल व्यवस्था किया जाए, सभी सहकारी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद व बीज मंगाई जाए,वृद्धा विधवा पेंशन के लिए आय प्रमाण पत्र उनकी माली हालत को देखकर निर्गत किया जाए, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार एम एस पी का कानून बनाया जाए, धान का 3115 रुपए प्रति कुंतल दाम निर्धारित किया जाए और 1500 से ₹1600 प्रति कुंतल पिछले फसल के घाटे का भरपाई किया जाए आदि मांगों को लेकर जोरदार नारे लगाए गए। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष परमानंद सिंह मौर्य, उपाध्यक्ष शंभू नाथ यादव, जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट,राजेंद्र यादव, जयंनाथ, चौथी पासवान, रामनिवास पांडे, नंदलाल, लाल जी मास्टर,रामधार प्रधान, लालमणि विश्वकर्मा, जय प्रकाश सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment