रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश एवं ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 'सेवा संकल्प ट्रॉफी-2026' दिव्यांग T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि खेल न केवल प्रतिभा को निखारता है बल्कि समाज में समानता, आत्मनिर्भरता और समावेशिता की भावना को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य हो रहा है और आज दिव्यांगजन हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment