पीएम मोदी के दौरे से पहले सपा नेता हिरासत में - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 26, 2026

पीएम मोदी के दौरे से पहले सपा नेता हिरासत में

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी मिर्जामुराद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिर्जामुराद दौरे से पहले पुलिस ने समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव अमन यादव 'अन्नू भैया' को हिरासत में ले लिया।अमन यादव शिवरामपुर (मिर्जामुराद) निवासी हैं। रविवार को सुबह 11 बजे खोचवां गांव (रूपापुर) के पास अरविंद मिल के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले पुलिस उन्हें घर से उठाकर मिर्जामुराद थाने ले आई।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन थाने लाकर बैठाया गया है। प्रधानमंत्री के जाने के बाद उन्हें पुलिस घर छोड़ देगी।वहीं अमन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं, हमारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है।प्रधानमंत्री के जाने के करीब छह घंटे बाद पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद अमन यादव को छोड़ दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad