रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी आराजी लाइन क्षेत्र के मेहंदीगंज में श्री परमहंस हॉस्पिटल पर मधुमेह मुक्त भारत अभियान के दौरान वैद्य डॉक्टर संतोष कुमार केसरी ने शुगर मरीजों का निःशुल्क चेकअप तथा जड़ी-बूटी की दवा के साथ इलाज किया । बैद्य डॉक्टर संतोष केसरी मान्यता प्राप्त और रजिस्टर्ड आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं इन्होंने विगत 32 वर्षों से हजारों मरीजों का निःशुल्क इलाज कर चुके हैं। वे आयुर्वेदिक दवाओं पर भरोसा करते हैं और जड़ी-बूटी से नई खोज करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुगर और शुगर से होने वाले रोग जैसे आंख की रोशनी कम होना, लीवर, किडनी की समस्या, घाव न भरना आदि का आयुर्वेदिक तरीके से इलाज किया जाता है। दूर-दराज वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, चंदौली, सोनभद्र, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार से आने वाले मरीजों के लिए निःशुल्क जांच, इलाज, खाना और रहने की व्यवस्था उपलब्ध है।

No comments:
Post a Comment