काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 16, 2026

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब विकासखंड आराजी लाइन के जगतपुर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के दूसरे दिन का समापन मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील सिंह पटेल एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेन्द्र सिंह पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर युवा मंच अध्यक्ष अपना दल मानस सिंह, प्रान्तीय महासचिव उमेश पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी सुरेन्द्र यादव, जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के तहत ब्लॉक स्तर पर कुल 19 प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। दूसरे दिन 1678 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 172 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच आयु वर्गों में खेल कराए गए। अंडर-11 कबड्डी बालक वर्ग में बेनीपुर प्रथम, अंडर-14 बालक वर्ग में कचनार प्रथम, बालिका वर्ग में बेनीपुर प्रथम, 14 से 18 आयु वर्ग में खेवली प्रथम रहा। खो-खो में अंडर-11 बालक वर्ग में पयागपुर प्रथम और बालिका वर्ग में कचनार प्रथम रहा। रस्साकशी में अंडर-11 में प्रतापपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में विशेष रूप से चन्द्रमणि पाण्डेय, आनन्द कुमार सिंह, अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक श्याम नारायण सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक अरबिन्द कुमार सिंह, विवेक कुमार, मनीष कुमार सिंह, राजदेव, आशीष कुमार, सुनील कुमार सिंह सहित समस्त नोडल संकुल खेल अनुदेशकों का सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad