रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी।गांधी जयंती पर शुक्रवार को 95 बटालियन सीआरपीएफ, सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं एनडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गाकुंड स्थित मानस नगर कॉलोनी के मानस पार्क में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जन जागरूकता रैली निकाली गई और पार्क में वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकार ने कॉलोनीवासियों को एक-एक पौधा लगाने की जिम्मेदारी दी और स्वयं एक पौधा लगाकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी पूरे काशी व देशवासियों की है, इसके बिना स्वस्थ जीवन संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर उत्तर प्रदेश अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता, वृक्षारोपण, पर्यावरण व जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर आम के पौधे सहित महापुरुषों के नाम पर पौधे लगाए गए। अभियान में एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आशीष सिंह चौहान, प्रो. पारस नाथ उपाध्याय, पार्षद अक्षयबर सिंह, अनूप दुबे, प्रवीण सिंह, इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, नगर निगम, सीआरपीएफ व एनडीआरएफ की टीमें शामिल रहीं।

No comments:
Post a Comment