अखिल भारतीय किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 2, 2026

अखिल भारतीय किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

 

चकिया चन्दौली अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में चकिया गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो चुका है। धरने के माध्यम से मांग की गई है कि चीफ इलेक्शन अधिकारी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो,वनाअधिकार कानून लागू किया जाए, 75 साल का जमीन अभिलेख ही प्रमाण पत्र उसे मांगना बंद किया जाए, तीन पीढ़ी अर्थात 75 साल वन अधिकार कानून के प्रावधान के अनुसार मानकर दावे का निस्तारण किया जाए, लघु वन उत्पादन तेंदूपत्ता, सूखी लकड़ी, महुआ, पियार, मछली पकड़ने के अधिकार स्कूल,अस्पताल, खेल मैदान, पशु चारागाह आदि वन निवासियों के सामूहिक अधिकार पर सामुदायिक दावे की प्रक्रिया चालू किया जाए, वन अधिकार कानून को गलत ढंग से लागू करना बंद किया जाए, बिजली का निजीकरण, स्मार्ट मीटर प्रीपेड लगाना बंद किया जाए,जल भराव से बर्बाद हुई फसलों का₹30000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए, नहरों, माइनरों की सफाई किया जाए, वृक्ष विहीन पहाड़ियों पर पत्थर खनन की मंजूरी दी जाए, सीलिंग की जमीन गरीब भूमिहीनों में आवंटित की जाए आदि सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना गांधी जी के जन्मदिन पर राष्ट्रपिता को माल्यार्पण करने के बाद प्रारंभ हुआ। धरना स्थल पर सभा को परमानंद सिंह, बदरूद्वजा अंसारी, राजेंद्र यादव, लालमणि विश्वकर्मा,शंभू नाथ सिंह, लालचंद सिंह, रामनिवास पांडे, सुनील आदिवासी, महा नंद सिंह, बालिराम ने सम्बोधित किया।इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad