ब्लॉक पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय जनकल्याण सेवा शिविर संपन्न - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 2, 2026

ब्लॉक पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय जनकल्याण सेवा शिविर संपन्न

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन ब्लॉक पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे कार्यक्रम के क्रम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनकल्याण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में आयोजित शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को जिला पंचायत प्रशासक पूनम मौर्या तथा रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल एवं ब्लाक प्रमुख नगीना सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शिविर में सभी विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं से वंचित परिवारों को चिन्हित कर पंजीकरण किया गया। समाज कल्याण विभाग की पेंशन, दिव्यांग सशक्तिकरण उपकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच व महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, जल जीवन, पशुपालन, खाद्य एवं रसद, पंचायती राज व ग्राम विकास सहित अन्य विभागों के लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया, जिनका 17 अक्टूबर तक सत्यापन कर लाभ संतृप्त किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल व ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। समापन पर विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने सभी विभागों का आभार व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad