अखिल भारतीय किसान सभा का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन,सौंपा गया पत्रक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 24, 2026

अखिल भारतीय किसान सभा का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन,सौंपा गया पत्रक

 

चन्दौली अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मोर्चा के आवाह्न पर जिला मुख्यालय पर मांग पत्र देने के साथ ही चकिया तहसील मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचकर जुलूस निकाल कर गगनभेदी नारा लगाते हुए मांग किए कि साढे 13 करोड़ वोट काटने वाले ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो, एस आई आर के नाम पर काटे गए वोट को फौरन जोड़ो,लोकतंत्र बहाल करो, बिजली का निजीकरण बंद करो, वनों में तीन पीढ़ी से आबाद सरकारी भूमि पर वर्षों वर्षों से आबाद गरीबों को उजाड़ना बंद करो, बुलडोजर राज समाप्त करो, 300 यूनिट बिजली फ्री करो, महंगाई पर रोक लगाओ,कर्ज मुक्ति करो,मनरेगा में 200 दिन काम ₹600 मजदूरी दो आदि नारों के साथ महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित मांग 

पत्र तहसीलदार चकिया को सौंपे।कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट और जिला अध्यक्ष परमानंद मौर्य ने किया। कार्यक्रम को रामनिवास पांडे, भुगुनाथ विश्वकर्मा,लालमणि विश्वकर्मा, जय प्रकाश, चौथी पासवान, जयनाथ, बलिराम, खेत मजदूर यूनियन जयप्रकाश विश्वकर्मा, बडेलाल, नंदलाल राम, महानंद राजभर आदि लोगों ने संबोधित किया। सभा का संचालन राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad