डीआईजी ने यातायात प्रबंधन एवं मोटरबोट से घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 24, 2026

डीआईजी ने यातायात प्रबंधन एवं मोटरबोट से घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

  

वाराणसी/चन्दौली एयर शो के दृष्टिगत वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, चंद्रमोहन गर्ग, जिलाधिकारी, चंदौली एवं आकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक, चंदौली  द्वारा यातायात प्रबंधन एवं मोटरबोट से वाराणसी के घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान संबंधित अधिकारियों को घाटों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं सतर्कता बनाए रखने तथा आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक 

तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने एवं संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।एयर शो के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad