तहसील पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठे लेखपाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 3, 2026

तहसील पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठे लेखपाल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर राजातालाब तहसील पर धरना प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। संघ ने शासन और राजस्व परिषद से वर्षों से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय की मांग की। संघ का कहना है कि लेखपाल बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति, स्थानांतरण में विलंब और अतिरिक्त कार्यभार के बीच वरासत, नामांतरण, पैमाइश, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्रों की जांच, आईजीआरएस, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, आपदा प्रबंधन और किसान हित से जुड़े कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। संघ ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रमुख मांगों में प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 ग्रेड पे 2800 करने, अंतर्मंडलीय स्थानांतरण पुनः शुरू करने, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, 2024 के नव नियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा परिणाम और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र जारी कर स्थायीकरण करने, स्टेशनरी भत्ता 500, वाहन भत्ता 1500 और विशेष भत्ता 1000 करने, भूलेख कार्यालयों में संबद्ध लेखपालों को मूल कार्यों में लगाने, ग्राम सचिवालयों में सुविधाओं के बिना रोस्टर व्यवस्था पर पुनर्विचार और लेखपाल पद को तकनीकी घोषित कर लैपटॉप मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। संघ ने चेतावनी दी कि निर्णय न होने पर 17 अक्टूबर से सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad