फार्मर रजिस्ट्री न बनाने पर निलंबन की दी चेतावनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 3, 2026

फार्मर रजिस्ट्री न बनाने पर निलंबन की दी चेतावनी

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार, तहसीलदार संत विजय सिंह और नायब तहसीलदार संग्राम सिंह ने बिजली, नाली, सड़क, खड़ंजा, अवैध कब्जा और पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न शिकायतें सुनीं। कुरौना निवासी अरुण कुमार पांडेय ने सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर बंद करने, सकलपुर के उदय बहादुर सिंह ने पूर्व प्रधान द्वारा चकरोड पर कब्जा करने और दयापुर की शीला देवी को बच्चों द्वारा मारपीट कर घर से निकालने और भरण पोषण की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर उप जिलाधिकारी ने भरण पोषण अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, सीओ, एसीओ और पीडब्ल्यूडी के जेई का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया और तेंदुई के लेखपाल को दो दिन में फार्मर रजिस्ट्री न बनाने पर निलंबन की चेतावनी दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad