रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।विश्व शिक्षक दिवस पर स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती इण्टरमीडिएट कॉलेज गोविन्दपुर रोहनिया में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु आयोजित शिक्षा रत्न शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ समारोह के अतिथि पूर्व अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी डॉ विनोद कुमार राय ,पूर्व विधायक रोहनियां सुरेन्द्र नारायण सिंह एव वित्त विहीन महासभा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र प्रताप सिंह गोपाल ने सभी अतिथियों का तथा पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने सभी शिक्षकों को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक भरत कुमार विश्वकर्मा, कौशलेन्द्र नारायण सिंह, जय प्रकाश सिंह एवं उ.प्र. स्ववित्त प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों ने की। कार्यक्रम का संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं नागेन्द्र प्रताप सिंह रहे। इस दौरान डॉ विनोद कुमार राय ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण बताया।पूर्व विधायक रोहनिया सुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है। शिक्षक ही छात्रों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का बीज बोता है। आज के शिक्षक विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगा रहे हैं, उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन बृजनाथ सिंह तथा धन्यवाद प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल ने की। इस अवसर पर फूलचंद पटेल ,जयप्रकाश कुमार, जयप्रकाश सिंह, नागेंद्र सिंह ,संदीप सिंह, संतोष दुबे ,ओमप्रकाश मिश्रा, प्रदीप पटेल, दिवाकर द्विवेदी,विकास दुबे, अजय कुमार पांडेय सहित क्षेत्र के 200 प्रधानाचार्य एवं 100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment