मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जगतपुर इंटर कॉलेज में बन रहा विशाल पंडाल, तैयारियां तेज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 5, 2026

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जगतपुर इंटर कॉलेज में बन रहा विशाल पंडाल, तैयारियां तेज

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। वडनगर से काशी सेवा यात्रा के समापन अवसर पर 7 अक्टूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज रोहनिया के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु मैदान में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है और सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आयोजित विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad