ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने रोहनिया थाने का किया निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 17, 2021

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने रोहनिया थाने का किया निरीक्षण

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बुधवार को थाना रोहनिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर तथा कमरों की साफ-सफाई संतोषजनक पाया गया और माल खाने में असलहो का रखरखाव ठीक-ठाक पाया गया।कुछ अभिलेख अध्यावधिक  नहीं थे जिनके संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अध्यावधि कर सात दिन में अवगत कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।तथा रोहनिया थाने के गेट के बाहर खड़े वाहनों को किसी चौकी पर स्थान चिन्हित कर खड़ा करने हेतु निर्देशित किया।

 निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक प्रभारी उप निरीक्षक उमेश विश्वकर्मा,दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक रामचंद्र यादव, माल खाना हेड मुहर्रिर उदय शंकर तिवारी,हेड कांस्टेबल विजय कुमार मौर्य,उप निरीक्षक सत्येंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक उमेश विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक संजय राय, उप निरीक्षक राम कुमार पांडेय, उप निरीक्षक संतोष यादव, उप निरीक्षक घनश्याम गुप्ता, उप निरीक्षक इमरान खान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad