रेल चक्का जाम से पहले ही पुलिस ने नेताओं को पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 18, 2021

रेल चक्का जाम से पहले ही पुलिस ने नेताओं को पकड़ा

                 

चकिया चन्दौली नये कृषि कानून के खिलाफ लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आज के दिन संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर रेल चक्का जाम कार्यक्रम के आयोजन से पहले ही पुलिस ने किसान सभा के नेता लालचंद एड०,परमानन्द सिंह एवं भाकपा माले नेता अनिल पासवान को हिरासत में ले लिया।बताया गया कि किसान मोर्चे के राष्ट्रीय आह्वान पर यहां के लोग चन्दौली स्थित मझवार रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम करने जाने की तैयारी में थे।पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीनों नेताओं को हिरासत में लेकर थाने आयी जहां इन्हें बैठाया गया है।इस दौरान नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है और कहा है कि सरकार चाहे जितना दमन कर ले आन्दोलन रूकेगा नहीं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad