मरीजों के अधिकारों के लिए ग्राम्या और ऑक्सफैम ने की बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 18, 2021

मरीजों के अधिकारों के लिए ग्राम्या और ऑक्सफैम ने की बैठक

                 

चन्दौली: नौगढ़ ग्राम्या संस्थान एवं ऑक्सफैम के संयुक्त तत्वावधान में मरीजों के अधिकार को लेकर आज गुरुवार को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में MOIC, आशा, एएनएम, HEO, BCPM,डॉक्टरों  एव ICDS  विभाग से CDPO, के साथ संयुक्त बैठक की गई जिसमें संस्थान की कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा मनमाने तरीके से धन उगाही की जा रही है  एवं मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सुरेन्द्र जी द्वारा बताया गया कि  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मरीजो के अधिकार को लेकर कानून बनाया गया। मरीजों के  अधिकार  जिसका पालन नहीं हो रहा है जो मरीजों के अधिकार का खुला उल्लंघन है। इस विषय पर गांव में  लोगों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही सरकारी व प्राइवेट अस्पताल के  स्टाफ के साथ  बैठकें की जा रही हैं ताकि मरीजों के अधिकार सुनिश्चित हो सके एवं उनको बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में प्रभवति, फूलमती, जामवंती , मीरा, रीता, सुनीता, सुमन, शकुंतला, शिवरती, त्रिभुवन व रामबली शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad