बीच सड़क पर हिस्ट्रीशीटर ने छात्रा की भरी मांग,भीड़ ने की पिटाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 18, 2021

बीच सड़क पर हिस्ट्रीशीटर ने छात्रा की भरी मांग,भीड़ ने की पिटाई

वाराणसी जिले में हुई एक घटना से सनसनी फैल गई,बताया गया कि यहां एक छात्रा की एक हिस्ट्रीशीटर ने मांग भर दी। बीच सड़क पर हुई इस घटना से आक्रोशित लोगों ने छात्रा के चीखने पर एकत्रित होकर हिस्ट्रीशीटर की जमकर पिटाई कर दी। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि यह घटना गुरु बाग के पास हुई है आरोपी हिस्ट्रीशीटर जद्दूमंडी का रहने वाला है। बताया गया कि आरोपी लक्सा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह छात्रा को काफी दिनों से परेशान कर रहा था इसी दौरान उसने यह दुस्साहसिक हरकत कर दी। इस घटना के बाद  छात्रा चीखने चिल्लाने लगी जिस पर लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची लक्सा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad