पेट्रोल डीजल व गैस के बढ़ते दामों पर जुलूस निकाल किया प्रदर्शन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 22, 2021

पेट्रोल डीजल व गैस के बढ़ते दामों पर जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

                

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-राजातालाब तहसील पर सोमवार को दोपहर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी तहसील कमेटी राजातालाब के मंत्री कामरेड लालमणि वर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल के साथ-साथ रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि व महंगाई के खिलाफ राजातालाब बाजार से नारेबाजी करते हुए जुलूस के साथ पैदल मार्च निकालकर राजातालाब तहसील पर पहुंच कर उप जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने सभा की गयी। सभा के अंत में महंगाई की मांग पत्र को राष्ट्रपति के नाम उप जिलाधिकारी राजातालाब मणिकंडन ए को ज्ञापन सौंपा।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से कामरेड लाल मणि वर्मा, डॉ शिवशंकर शास्त्री,सियाराम उर्फ भानु यादव,श्री रामपाल, नारायण ,कैलाश,रामभरोस, लालचंद, पुनवासी ,दूधनाथ, लक्ष्मीशंकर, कमला प्रसाद, शंकर, छोटेलाल, सुरेश कुमार ,राम नारायण सिंह, गोवर्धन, गौरीशंकर, रामगोपाल इत्यादि लोग  शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad