दर्दनाक हादसे में पांच की मौत,ऑटो और ट्रक में हुई टक्कर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 22, 2021

दर्दनाक हादसे में पांच की मौत,ऑटो और ट्रक में हुई टक्कर

               

बिहार के कटिहार जिले में ऑटो और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि यह हादसा पोठिया थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया गया कि मृतक कुरसेला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जो बैंड पार्टी में काम करते हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया है, घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक और टेंपो में टक्कर होने के बाद पीछे से आ रही एक कार ने टेंपो को ठोकर मार दी जिससे बड़ी घटना हुई है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad