घायल महिला की मौत,पुलिस पड़ताल में जुटी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 22, 2021

घायल महिला की मौत,पुलिस पड़ताल में जुटी

              

चकिया चन्दौली स्थानीय कोतवाली के भटवारा कला गांव निवासी तुलसा देवी पत्नी मुकेश  उम्र 32  वर्ष  की संदिग्ध परिस्थिति में  चोट लगने के कारण चिकित्सालय में मौत हो गई। बताया गया कि सोमवार सुबह परिवार के लोगों ने तुलसा को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लाए जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना की सूचना पाकर तुलसा के मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गये हैं,पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad