लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता व धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को 11:00 बजे जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के सैफई स्थित अभिनव विद्यालय मतदान केंद्र पर वोट डालने गए थे, उनके पहुंचने पर मीडिया कर्मी मतदान केंद्र के अंदर चले गए।वापस आते समय सपा अध्यक्ष ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की इस दौरान भारी भीड़ लग गई। जिसे संज्ञान में लेकर एसडीएम सफाई व सीओ सैफई ने जिलाधिकारी को पत्र दिया और कहा कि मतदान केंद्र के अंदर मीडियाकर्मियों से बातचीत आचार संहिता का उल्लंघन है और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से भी धारा 144 का उल्लंघन हुआ है। जिस पर उनके खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए गए।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment