रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी-खिड़कियां घाट स्थित गोवर्धन धाम पर रविवार को गोवर्धन पूजा समिति की इस वर्ष 2022 की पहली आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता गोवर्धन पूजा समिति संरक्षक अशोक यादव पूर्व डीएसओ ने किया ।संचालन पारस यादव पप्पू महामंत्री ने तथा धन्यवाद ज्ञापन गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष अशोक यादव ने किया। बैठक के दौरान अशोक यादव ने 56 भोग महाप्रसाद के लिए सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि अपने-अपने घरों से एक एक प्रसाद अवश्य लाने का प्रयास करें।बैठक में आगामी श्रीकृष्ण महा जन्माष्टमी महामहोत्सव 19 अगस्त व महाछट्टी महोत्सव को किस तरह संपन्न कराई जाए विषेश चर्चा विषय बना रहा।बैठक में प्रमुख रूप सेअशोक यादव अध्यक्ष,पारस यादव पप्पू महामंत्री,विनोद यादव गप्पू कोषाध्यक्ष, सीताराम यादव, दिनेश यादव पप्पू, राजेश अहीर, बॉक्सिंग कोच जनार्दन यादव, किशन यादव एडो. भोला यादव, रमेश यादव, विजय यादव लालबचन एडो., अशोक यादव ढुल्ली, विनोद यादव, मनोज यादव, राकेश यादव, योगाचार्य अभय स्वाभिमानी उर्फ संतोष यादव, शतीष यादव आदि सहित काफी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment