रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर रविवार को केसरीपुर स्थित द फूड पैलेस के सभागार में महिला सशक्तिकरण सेवा समिति परिवार द्वारा हेड ब्यूटीशियन एक्सपर्ट ममता सिंह की देखरेख में एक दिवसीय ब्यूटीशियन महा मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि एचडी एंड वाटर प्रूफ मेकअप एक्सपर्ट सोना भट्टाचार्य तथा विशिष्ट अतिथि फेमस टीवी एक्ट्रेस प्रोड्यूसर राजश्री वर्मा तथा प्रबंधक शरद कुमार गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार गोस्वामी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शरद कुमार गोस्वामी व संचालन ममता सिंह ने किया। सेमिनार में ब्यूटीशियन प्रतियोगिता भी की गयी जिसमें वरिष्ठ समाज सेवक शत्रुघन सिंह सनी द्वारा प्रथम पुरस्कार मनसा सिंह दफ्फलपुर वाराणसी तथा दूसरा पुरस्कार सौम्या सिंह सामने घाट वाराणसी तथा तृतीय पुरस्कार लक्ष्मी गाजीपुर को दिया गया।सेमिनार मे ब्यूटीशियन एक्सपर्ट सोना भट्टाचार्य द्वारा महिलाओं को ब्यूटीशियन की बारीकियों के बारे में बताया गया।सेमिनार में पूर्वांचल की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

No comments:
Post a Comment