श्री सेवा संस्था ने 15 क्षय रोगियों को लिया गोंद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 30, 2022

श्री सेवा संस्था ने 15 क्षय रोगियों को लिया गोंद

रिपोर्ट-ए०आर०यादव

मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने अपने हाथों से किया वितरण

चन्दौली पी डी डी यू नगर कैलाश पुरी मोड़ के ठीक सामने श्री सेवा सामाजिक  संस्था द्वारा  संचालित श्री सेवा निःशुल्क  चिकित्सालय परिसर में  पौष्टिक आहार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक  रमेश जायसवाल  जी की उपस्थिति में वितरित किया गया।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चयनित श्री सेवा सामाजिक संस्था  द्वारा गोद लिए गए 15 टी बी मरीजों को शुक्रवार को स्थानीय विधायक रमेश जायसवाल ने पोषण सामग्री वितरित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा संचालित यह योजना टीवी मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है. पूरे विश्व में 2030 तक टीवी रोग को समाप्त करने का अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत भारत सरकार ने 2025 में ही टीवी रोग को समाप्त करने के लिए यह अभियान चलाया है। कहा कि श्री सेवा सामाजिक संस्था समय-समय पर जनपद के जरूरतमंदों के लिए आगे आकर परहित का 

कार्य कर रही है यह मेरे लिए भी गर्व का विषय है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सतीश जिंदल ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्य कार्य वास्तविक  जरूरतमंदों की सेवा करना है सरकार ने हमारी संस्था को इस योग्य समझा इसके लिए मैं सीएमओ चंदौली का शुक्रगुजार हूं। हमारी संस्था के 56 सदस्य सदैव सेवा कार्य के लिए तत्पर रहते हैं। संस्था के उपाध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर ओपी सिंह ने कहा कि  क्षेत्र के 15 टी वी रोगियों को प्रत्येक माह यह पोषण सामग्री देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी उपस्थित लाभार्थियों से कहा कि आप सब चिंता ना करें आपके साथ यह संस्था सदैव मदद करने के लिए अग्रसर रहेगी। इस दौरान संस्था के  संरक्षक अशोक कनोडिया, और OP जिंदल,   कोषाध्यक्ष देश दीप मित्तल,   सह सचिव नरेंद्र अरोरा, विकी  जुनेजा, डॉ मनोज सिंह,सरदार सतनाम सिंह,  संस्था  के मुख्य  प्रवक्ता  आशा राम यादव,  विशाल   तिवारी, संजय कनौजिया, सुमित विश्वकर्मा, मनीष जयसवाल, आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सतीश जिंदल वा संचालन उपाध्यक्ष डॉक्टर ओपी सिंह ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad