फोटो सांकेतिक
महाराष्ट्र पालघर बसई स्टेशन के पास उप नगरी लोकल ट्रेन की चपेट में आने से पश्चिम रेलवे डब्ल्यू आर के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।रिपोर्ट में बताया गया कि यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। डब्ल्यू आर के मुख्य प्रवक्ता सुमित ठाकुर के अनुसार तीन मृत व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। हालांकि अभी विस्तृत विवरण इस दुखद घटना का उपलब्ध नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर चुकी है। उधर पश्चिम रेलवे के तीन सहकारियों की मौत पर शोक व्यक्त किया गया है।

No comments:
Post a Comment