केक काटकर धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 14, 2026

केक काटकर धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

चन्दौली शहाबगंज क्षेत्र के पालपुर गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती धूमधाम से केक काट कर मनाई गई।इस मौके पर बाबा साहब के बताए गए रास्ते पर चलने की प्रतिज्ञा दुहराई गई और उस दौर में समाज के लिए उनके द्वारा किए गए अविस्मरणीय कार्यों को बताया गया।बता दें कि बाबा साहब की जयंती आज पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया गया।पूरे क्षेत्र में बाइक यात्रा और झांकियों के साथ लोग बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाते हुए पूरे हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में उनकी जयंती मनाये। पालपुर गांव में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर मुख्य रूप से शिवकुमार गुप्ता,राजेन्द्र कुमार,बेचू राम,अशोक,रामबाबू,राजू सहित कई लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad