चन्दौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा सिंह जी को राज्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर शिक्षा मित्र एवं शिक्षक पदाधिकारियों द्वारा उनके विद्यालय पहुँचकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कहा गया कि यह सम्मान न केवल श्रीमती उषा सिंह जी के लिए, बल्कि पूरे विकास खण्ड शहाबगंज के शिक्षक एवं शिक्षा मित्र परिवार के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उनकी मेहनत, लगन, कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर भूपेन्द्र कुमार सिंह मण्डल अध्यक्ष वाराणसी,मनोज तिवारी ब्लाक अध्यक्ष शहाबगंज,सैयद यूनुस ब्लाक प्रवक्ता शहाबगंज,बृजमोहन सिंह ब्लॉक महामंत्री शहाबगंज,दीनदयाल सिंह जिला महामंत्री S3,ओमप्रकाश सिंह जिला उपाध्यक्ष ,महेंद्र कुमार सिंह।
शिक्षक संघ से सदानंद दुबे ब्लाक अध्यक्ष चकिया,राजेश यादव ब्लाक अध्यक्ष शहाबगंज,वरिष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि इमरान अली,अतुल श्रीवास्तव,रामाश्रय प्रसाद,नरेंद्र यादव,अतुल श्रीवास्तव, महेंद्र मौर्य,
जितेंद्र तिवारी, दिनेश मौर्य, राजेंद्र सोनकर, गंगाधर गोपाल, ओम प्रकाश मौर्य, चंद्रप्रकाश गांधी, जयप्रकाश भारती आदि अध्यापक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment