रमना में किसानों को उन्नत बीज,जैविक खाद और फलदार पौधे वितरित, जापान प्रशिक्षित किसानों का सम्मान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 1, 2026

रमना में किसानों को उन्नत बीज,जैविक खाद और फलदार पौधे वितरित, जापान प्रशिक्षित किसानों का सम्मान

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी ।पर्यावरणविद अनिल सिंह के नेतृत्व में ग्राम सभा रमना में मंगलवार को किसानों के लिए जागरूकता एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान अमित पटेल और क्षेत्र के सम्मानित किसान बंधुओं को उन्नतिशील सब्जियों के बीज, जैविक खाद तथा आम, अमरूद, आंवला, बेल, नींबू और महुआ के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किसानों को जागरूक करना रहा।कृषि विभाग के स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र जो प्रयागराज की यूनाइटेड यूनिवर्सिटी से रावे ट्रेनिंग के तहत आए थे, उन्होंने किसानों के साथ मिलकर पौधे और सब्जियों के बीज लगाए। कार्यक्रम में कई ऐसे किसान भी शामिल रहे जिन्होंने ओयेस्का योजना के तहत जापान जाकर खेती की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण लिया था। इन किसानों को आईएफएस रवि सिंह ने रिकमेंड किया था। जापान से प्रशिक्षण लेकर लौटे किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और खुशी व्यक्त की।पर्यावरणविद अनिल सिंह ने कहा कि जैविक खेती ही भविष्य है, इससे जमीन की उर्वरता बचेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। हर किसान को अपने खेत की मेड़ पर एक फलदार पौधा जरूर लगाना चाहिए। वहीं कृषक उत्पादक संगठन टिकरी वाराणसी के निदेशक ई. अमित सिंह सहित सभी किसानों ने आईएफएस रवि सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।संयोजन सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं गंगा हरितिमा अभियान उत्तर प्रदेश ब्रांड अंबेसेडर अनिल कुमार सिंह ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad