जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 (द्वितीय चरण) के प्रशिक्षण का शुभारंभ, दिए कड़े निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 26, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 (द्वितीय चरण) के प्रशिक्षण का शुभारंभ, दिए कड़े निर्देश

 

28 अक्टूबर तक चलेगा प्रथम बैच का प्रशिक्षण

चन्दौली'भारत की जनगणना-2027' के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या की गणना (PE) को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद चंदौली की सभी तहसीलों में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यशाला के माध्यम से मैदानी स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को तैयार किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का जायजा लेने स्वयं जिलाधिकारी मैदान में उतरे। उन्होंने सदर तहसील के सैयदराजा स्थित 'नेशनल इंटर कॉलेज' का औचक भ्रमण किया और प्रशिक्षण सत्र का हिस्सा बनकर उपस्थित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं नीति-निर्धारक कार्य है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रगणक और सुपरवाइजर प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लें ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके।

अपर जिलाधिकारी (न्यायायिक) रतन वर्मा ने चकिया प्रशिक्षण केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित उपजिलाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में प्रशिक्षण सत्र सुचारू रूप से संचालित कराया गया। प्रगणकों और सुपरवाइजरों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान कर्मियों को तकनीकी जानकारी, डेटा संकलन की सही विधि और समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के टिप्स दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी जनगणना कार्य को शत-प्रतिशत सटीक और निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न कराया जाए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad